Diwali 2025:
भारत में हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन मनाई जाने वाली दीपावली (Diwali) सबसे बड़ा और रोशनी का पर्व है। यह सिर्फ एक त्यौहार नहीं बल्कि सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर धन, सौभाग्य और शांति की कामना करते हैं।
👉Diwali 2025 की खासियत यह है कि यह सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।

Diwali 2025 की तिथि और मुहूर्त
-
मुख्य दिवाली (लक्ष्मी पूजन): सोमवार, 20 अक्टूबर 2025
-
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर 2025, सुबह 02:33 बजे
-
अमावस्या तिथि समाप्त: 21 अक्टूबर 2025, सुबह 04:16 बजे
-
लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त: 20 अक्टूबर 2025, शाम 06:12 बजे से 08:11 बजे तक
(मुहूर्त अवधि – 1 घंटा 59 मिनट)
👉 इस समय पर की गई पूजा को अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।
यह भी पढ़े : करवा चौथ 2025: महत्व, तिथि, पूजा विधि, कथा और आधुनिक परंपराएँ…
दिवाली केवल हिंदू धर्म का ही नहीं, बल्कि जैन, सिख और बौद्ध धर्म में भी विशेष महत्व रखती है।
-
हिंदू मान्यता: इस दिन भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे थे और नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया।
-
मां लक्ष्मी की आराधना: मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और स्वच्छ, रोशनी से जगमग घरों में प्रवेश करती हैं।
-
व्यापारिक महत्व: इस दिन व्यापारी अपने बही-खाते की पूजा कर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत करते हैं।

Diwali 2025 के 5 दिन
दिवाली केवल एक दिन का नहीं बल्कि पांच दिवसीय उत्सव है। आइए जानते हैं इन दिनों का महत्व:







